फ़रवरी 3, 2026 8:31 अपराह्न

printer

दिल्ली: एम्स ने टेलीरोबोटिक अल्ट्रासाउंड प्रणाली का किया प्रदर्शन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान- एम्स, नई दिल्ली ने एक टेलीरोबोटिक अल्ट्रासाउंड प्रणाली का प्रदर्शन किया है, जिसके माध्यम से दिल्ली में बैठे डॉक्टर अंटार्कटिका जैसे दूरस्थ और कठिन क्षेत्रों में भी रियल-टाइम अल्ट्रासाउंड जांच कर सकेंगे। इस उन्नत प्रणाली में डॉक्टर दूर से ही एक रोबोटिक आर्म को नियंत्रित करते हैं, जो अल्ट्रासाउंड प्रोब को संचालित करता है, जबकि जांच की तस्वीरें तुरंत दिल्ली में मौजूद चिकित्सक तक पहुंचती हैं।

इस तकनीक को एम्स और आईआईटी दिल्ली ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह नवाचार दूरदराज और प्रतिकूल भौगोलिक क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।