नवम्बर 14, 2024 7:45 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गंभीर, आज सुबह 7 बजे ए.क्यू.आई. 432 रहा

दिल्ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता गंभीर बनी हुई है। आज सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक-.क्यू.आई. 432 रहा। मौसम विभाग ने अनुमान व्‍यक्‍त किया है कि दिल्ली और एन.सी.आर. में आगामी दो-तीन दिन में रात और सुबह के दौरान धुंध और हल्का कोहरा छाया रहेगा।

 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में .क्यू.आई. गंभीर स्तर पर बना हुआ है। आनंद विहार में 473, अशोक विहार में 471, रोहिणी में 453, जहांगीरपुरी में 470, बवाना में 456, विवेक विहार में 470 और पंजाबी बाग में .क्यू.आई. 459 दर्ज किया गया। शहर में आज सुबह धुंध की मोटी परत भी देखी गई।