अप्रैल 8, 2025 7:48 अपराह्न

printer

दिल्‍ली एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है

दिल्ली में आज दिन भर धूप खिली रही और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।