मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 30, 2024 2:37 अपराह्न

printer

दिल्ली एक कोचिंग सेंटर में हुए हादसे को देखते हुए प्रदेश में बेसमेंट में चल रहे सभी कोचिंग सेंटरो का सर्वे किया जाएगा

दिल्ली एक कोचिंग सेंटर में हुए हादसे को देखते हुए प्रदेश में बेसमेंट में चल रहे सभी कोचिंग सेंटरो का सर्वे किया जाएगा। कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से वर्षा की स्थिति और कुछ जिलों में बाढ़ की आशंका के संबंध में समीक्षा में यह निर्देष जारी किये।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कोचिंग सेंटर में जल निकासी की व्यवस्था और बिजली आपूर्ति की जांच की जाए। इस बैठक में जिला कलेक्टर और कमिश्नर शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने  कहा कि वर्षा काल में प्रदेश में कहीं भी जन हानि न हो। इसके लिए सभी कलेक्टर अपने जिलों में प्रशासनिक अमले को दायित्व सौंपे। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे चालु रखने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सावन के महीने में मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना निरंतर बना हुआ है।

 

इसका जिले वार आंकलन किया जाए और उनकी यात्रा को सुरक्षित बनाया जाए। इस बीच इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बेसमेंट और बड़े भवनों में चल रही कोचिंग क्लासेसलाइब्रेरी और अन्य संस्थाओं में जीवन सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा है। इसके लिए संयुक्त दल बनाये जायेंगे। यह दल निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायेंगे। यह जानकारी कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न समय-सीमा के पत्रों के निराकरण(टीएल) की बैठक में दी गई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला