दिसम्बर 31, 2024 6:54 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली: उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को अस्थायी मुख्यमंत्री कहने पर अरविंद केजरीवाल की आलोचना की 

 
 
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को अस्थायी मुख्यमंत्री कहने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है। उपराज्यपाल ने श्री केजरीवाल की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया। श्री सक्सेना ने सुश्री आतिशी को पत्र लिखकर कहा कि मीडिया में सार्वजनिक रूप से सुश्री आतिशी को अस्थायी मुख्यमंत्री घोषित करना अरविंद केजरीवाल के लिए अपमानजनक है। उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल द्वारा घोषित महिला सम्मान योजना पर प्रकाश डाला और कहा कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इस तरह की घोषणा करने से मुख्यमंत्री पद की गरिमा धूमिल हुई है।  
 
हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी ने पत्र का जवाब देते हुए इसे राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल के दिखाए रास्ते पर सरकार चला रही हैं।