जून 10, 2024 2:14 अपराह्न

printer

दिल्‍ली: उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्‍ली सरकार को दिया आश्वासन, कहा- हरियाणा से यमुना का पानी छोड़ने के लिए करेंगे वार्ता

 
दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्‍ली सरकार को आश्वासन दिया है कि वे हरियाणा सरकार से राजधानी दिल्‍ली में यमुना नदी का पानी छोड़ने के लिए वार्ता करेंगे। आज उपराज्यपाल से बैठक के बाद दिल्‍ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्‍ली में अभी तक हिमाचल प्रदेश से भी पानी नहीं प्राप्त हुआ है। उन्‍होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ जारी कथित विवाद के कारण हरियाणा भी दिल्‍ली में पानी नहीं छोड़ रहा है।
 

बैठक के दौरान आतिशी ने दिल्‍ली जल बोर्ड में कर्मचारियों की संख्या में कमी के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।

 

दिल्‍ली में जारी मौजूदा जल संकट के लिए आम आदमी पार्टी आज दिल्‍ली स्थित भाजपा कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।