मार्च 22, 2026 8:59 अपराह्न

printer

दिल्ली उपराज्‍यपाल तरनजीत सिंह संधू ने 26वें लेफ्टिनेंट गवर्नर कप गोल्फ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया

दिल्ली के उपराज्‍यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज कुतुब गोल्फ कोर्स में आयोजित 26वें लेफ्टिनेंट गवर्नर कप वार्षिक गोल्फ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इसका आयोजन दिल्‍ली विकास प्राधिकरण-डीडीए द्वारा किया गया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री संधू ने बताया कि इस टूर्नामेंट में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो दिल्ली में समावेशिता की भावना और गोल्फ की बढ़ती संस्कृति को दर्शाता है। यह आयोजन विश्व स्तरीय खेल मंचों के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देने और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए डीडीए के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।