दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने बताया कि श्री वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सुचिंतित नीति-निर्माण और पारदर्शी प्रशासन का अनुपम उदाहरण है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सक्सेना ने कहा कि अटल जी के आदर्श, विचार और दूरदर्शी नेतृत्व सदैव सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का जीवन दर्शन, उनके आदर्श और उनका विचार-पथ सदैव राष्ट्रसेवा के मार्ग पर अग्रसर करता रहेगा। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि उनकी वाणी की संवेदना और निर्णयों की दृढ़ता ने राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च मानवीय मूल्य के रूप में प्रतिष्ठित किया है।