फ़रवरी 15, 2026 5:37 अपराह्न

printer

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली बार काउंसिल चुनाव और एआई इम्पैक्ट समिट के मद्देनज़र 16–23 फरवरी तक वर्चुअल पेशी की अनुमति दी

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एआई इम्पैक्ट समिट और दिल्ली बार काउंसिल चुनावों को देखते हुए 16 से 23 फरवरी तक वकीलों और याचिकाकर्ताओं को वर्चुअल से पेश होने की अनुमति दी है।

एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन उच्च न्यायालय के निकट स्थित भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक होगा, जबकि बार काउंसिल चुनाव इसी महीने की 21 से 23 तारीख तक न्यायालय परिसर में होने निर्धारित है। कल जारी एक परिपत्र में न्यायालय प्रशासन ने कहा कि न्यायालय हाइब्रिड मोड में कार्य करना जारी रखेगा और वर्चुअल उपस्थिति वैकल्पिक होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला