अक्टूबर 26, 2025 8:36 अपराह्न

printer

दिल्ली इनोवेशन चैलेंज को देशभर से अच्‍छा समर्थन मिल रहा: दिल्‍ली पर्यावरण मंत्री

दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि दिल्ली इनोवेशन चैलेंज को देशभर से अच्‍छा समर्थन मिल रहा है। उन्होने कहा कि अब तक इस चैलेंज में देशभर से 48 आवेदन मिले है, जिनमें 30 दिल्ली-एनसीआर और 18 अन्य राज्यों के आवेदन शामिल है। श्री सिरसा ने बताया कि इनमे 68 प्रति‍शत आवेदन वायु गुणवत्ता सुधारने और 32 प्रति‍शत वाहन प्रदूषण पर केंद्रित है। उन्‍होंने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ाई गई है। उन्‍होंने कहा कि  प्रतिभागी अब राष्ट्रीय मंच Manthan.gov.in पर भी इस चैलेंज में हिस्‍सा ले सकते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला