नवम्बर 4, 2025 6:12 अपराह्न

printer

दिल्ली आने वाली एआई-174 फ्लाइट के यात्रियों को लाने के लिए राहत उड़ान संचालित कर रही है एयर इंडिया

एयर इंडिया दिल्ली आने वाली उड़ान एआई-174 के यात्रियों को लाने के लिए एक राहत उड़ान संचालित कर रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में एयर इंडिया ने कहा कि फेरी उड़ान कल सुबह प्रभावित यात्रियों को लेकर वापस आएगी। एयर इंडिया ने यह भी कहा कि स्थानीय अधिकारियों और मंगोलिया स्थित भारतीय दूतावास के साथ समन्वय से यात्रियों और चालक दल की देखभाल की जा रही है। अमरीका के सैन फ्रांसिस्को से पिछले रविवार को उड़ान भरने वाली एआई-174 को तकनीकी खराबी के कारण एहतियातन सुरक्षित लैंडिंग के लिए उलानबटोर की ओर मोड़ दिया गया था।