दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की मार्च में प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। यह निर्णय, टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी शिक्षकों की भर्ती के लिए आयु-सीमा बढ़ाने की मांग को देखते हुए लिया है।
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि उम्मीदवारों की लंबित मांगों के मद्देनजर, दिल्ली सरकार आयु-सीमा में छूट देने पर विचार कर रही है। उन्होंने पिछली सरकारों पर बोर्ड परीक्षाएं आयोजित न करवाने का आरोप लगाया।