मई 28, 2024 7:54 अपराह्न

printer

दिल्ली की एक अदालत ने आप विधायक आतिशी को 29 जून को अदालत के समक्ष पेश होने को कहा

 

    दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी को 29 जून को अदालत के समक्ष पेश होने को कहा है। भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में न्यायालय ने यह फैसला दिया। आतिशी ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने आप विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए पैसों की पेशकश कर उन्हें लुभाने का प्रयास किया।

    राउज एवेन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तान्या बामनियाल ने आज फैसले में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं दिख रहा है इसलिए उन्होंने केजरीवाल को पेश होने की आवश्यकता से इनकार कर दिया। भाजपा नेता ने केजरीवाल और आतिशी दोनों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।