जून 22, 2024 8:24 अपराह्न

printer

दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है भारत में लोकतंत्रः राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत में लोकतंत्र दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है और उसने अपने लोकतांत्रिक सामर्थ्य की बुनियाद पर दुनिया में विशेष जगह बनाई है। श्री सिंह आज अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षो के दौरान देश की दिशा और दशा के साथ-साथ लोगों की मनोदशा भी बदली है। श्री सिंह ने केन्‍द्र सरकार की प्रभावी नीतियों और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का न सिर्फ कद बढ़ा है, बल्कि अब उसे गंभीरता से लिया जाता है और सभी देश भारत की बातों को सुनते हैं।