अक्टूबर 5, 2025 8:30 अपराह्न

printer

दार्जिलिंग में बारिश, भूस्खलन और पुल ढहने से 23 लोगों की मौत

दार्जिलिंग में तेज बारिश, भूस्खलन और पुल ढहने की घटनाओं में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पाँच नेपाल के नागरिक हैं। सबसे ज़्यादा प्रभावित क्षेत्र मिरिक सबडिवीज़न में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सुखिया पोखरी ब्लॉक में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और एक लापता है। दार्जिलिंग के बिजनबाड़ी ब्लॉक में 4 लोगों की मौत की खबर है।