राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हुई मौत दुखद है। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि तेज़ वर्षा और भू-स्खलन को देखते हुए दार्जिलिंग और आसपास के इलाक़ों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया है।