दानस तूफान के कारण ताइवान का मुख्य द्वीप तहस-नहस हो गया है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हो गए। तूफान के कारण तेज़ हवाओं और बारिश से पेड़ों और कुछ इमारतों को नुकसान हुआ है। परिवहन भी प्रभावित हुआ है। ताइवान में 144 उड़ानें भी रद्द कर दी गईं। मौसम विभाग के अनुसार आज रात तक तेज़ हवाएँ चलने और तेज बारिश जारी रहने की आशंका है।
Site Admin | जुलाई 7, 2025 5:09 अपराह्न
दानस तूफान के कारण ताइवान का मुख्य द्वीप तहस-नहस हो गया है