देवता दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग बखारी कोठी का दो दिवसीय जन्मोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। जन्मोत्सव का शुभारंभ राज्य सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने देवता दानवीर कर्ण श्री मूल माहूनाग की पूजा अर्चना कर देवता का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और देवताओं के आशीर्वाद से ही हम सब आगे बढ़ते है। उन्होंने कहा कि दानवीर कर्ण श्री मूल माहुनग का नाम प्रदेश में आस्था और विश्वास के साथ जुड़ा हुआ है। इनका नाम सुनते ही स्वतः ही इनके श्री चरणों में हम सब का शीश झुक जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों द्वारा फरवरी माह में विधानसभा में षड्यंत्र के तहत ऐसा माहौल बनाया गया की प्रदेश सरकार गिर रही है लेकिन भगवान की कृपा दृष्टि और आशीर्वाद से प्रदेश सरकार पुनः मजबूत होकर उभरी है और विधानसभा में फिर से सरकार के विधायकों की संख्या 40 हो गई है।