प्रदेश में दस्तक अभियान का प्रथम चरण कल से शुरू हो गया है। यह अभियान 16 सितंबर तक चलेगा। अभियान में बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर बच्चों की जांच की जाएगी। पांच साल तक के बच्चों में निमोनिया, गंभीर कुपोषण, एनीमिया और दस्त रोग की पहचान की जाएगी। सीहोर, खंडवा, श्योपुर, अशोकनगर, गुना जिला अस्पताल में बच्चों को विटामिन ए की पूरक दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
Site Admin | जुलाई 23, 2025 11:48 पूर्वाह्न
दस्तक अभियान का प्रथम चरण शुरू, बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएंगी
