मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 12, 2024 7:07 अपराह्न

printer

दशहरा पर्व छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व आज छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर की डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी और रावणभाटा मैदान में विशेष आयोजन किया जा रहा है।

 

रायपुर के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी में आयोजित दशहरा उत्सव में इस समय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हो रहे हैं। वहीं, कवर्धा नगर में शाही दशहरे का धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है।

 

यह परंपरा दो सौ तिहत्तर साल पुरानी है। इस अवसर पर कवर्धा शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।