मौजूदा क्षेत्रीय परिस्थितियों को देखते हुए दमिश्क स्थित भारतीय दूतावास ने सीरिया में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने, सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। दूतावास ने अपने बयान में कहा कि भारतीय नागरिक समय-समय पर दूतावास और सीरियाई अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और परामर्श का पालन करें।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में सीरिया में मौजूद भारतीय नागरिक मोबाइल नंबर +963- 99 33 85 97 3, पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वे दूतावास की वेबसाइट और ईमेल c o n s . d a m a s c u s @ m e a . gov.in के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।