दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा और विकास बोर्ड ने आज नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के लिए पूर्व-शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यबल क्षमता निर्माण को बढ़ावा देगा। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कहा कि यह साझेदारी निर्माण श्रमिकों की रोजगार क्षमता और कौशल को बढ़ाकर उनके कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए दोनों बोर्डों के बीच प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी। मंत्रालय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने में यह समझौता महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।
Site Admin | अक्टूबर 14, 2025 9:58 अपराह्न
दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा और विकास बोर्ड व यूपी श्रमिक कल्याण बोर्ड के बीच एमओयू हस्ताक्षरित