मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 25, 2025 5:59 अपराह्न

printer

दक्षिण सूडान में भीषण बाढ़ से 9.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित

दक्षिण सूडान के छह राज्यों में आई भीषण बाढ़ से 9 लाख साठ हज़ार से अधिक लोग प्रभावित हुए है और तीन लाख पैंतीस हजार से ज़्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय के अनुसार बाढ़ से 140 से अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। इस कारण हैज़ा और मलेरिया के प्रकोप से आवश्यक सेवाएं भी बाधित हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले सप्ताह मलेरिया के एक लाख चार हज़ार से अधिक मामलों और 16 लोगों की जान गवांने की सूचना दी है। संयुक्त राष्ट्र और विश्व खाद्य कार्यक्रम सहित मानवीय एजेंसियाँ, यूनिटी, जोंगलेई और अपर नाइल में पहुँच संबंधी चुनौतियों के बावजूद भोजन, चिकित्सा सहायता और आपातकालीन आपूर्ति प्रदान कर रही हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला