दक्षिण सूडान में बाढ़ से करीब 8 लाख 90 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। व्यापक बाढ़ से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता के अनुसार, मूसलाधार बारिश और नील नदी के किनारे बढ़ते जल स्तर के कारण पूरे देश में बाढ़ का प्रकोप जारी है। प्रभावित होने वाले अधिकांश लोग जोंगलेई और यूनिटी राज्यों के हैं। बाढ़ के कारण घरों, फसलों, स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़कों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
Site Admin | अक्टूबर 14, 2025 1:13 अपराह्न
दक्षिण सूडान में बाढ़ से 8 लाख से अधिक लोग प्रभावित, अब तक 19 की मौत