मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 4, 2025 7:27 अपराह्न

printer

दक्षिण सूडान में बाढ़ से 19 की मौत, 6.4 लाख लोग प्रभावित

दक्षिण सूडान में आई विनाशकारी बाढ़ से 26 काउंटियों में अब तक19 लोगों की मौत हो गई है और छह लाख 40 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। तेज बारिश के कारण एक लाख 75 हजार लोग विस्थापित हो गए हैं, जिससे उन्हें ऊँची जगहों पर शरण लेनी पड़ रही है। संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय के अनुसार बाढ़ के कारण स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ गए हैं, मलेरिया, डाइर‍िया और श्वसन संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है। कुपोषण के तीन हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। गैर सरकारी संगठन सेव द चिल्ड्रन ने चेतावनी दी है कि इस वर्ष बाढ़ से 14 लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं, क्योंकि नवंबर तक वर्षा जारी रहने की संभावना है। सहायता में कटौती से राहत कार्यों में बाधा आई है। वहीं, 80 लाख लोग गंभीर भूखमरी का शिकार हैं और पाँच साल से कम उम्र के 20 लाख से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषण से पीडित हैं।