मार्च 3, 2026 8:29 पूर्वाह्न

printer

दक्षिण सूडान के सुदूर इलाके में विद्रोहियों का हमला, 169 लोगों की मौत

दक्षिण सूडान के एक सुदूर इलाके में विद्रोहियों द्वारा एक गांव पर हमले में 169 लोग मारे गए। इस घटना से देश में गृहयुद्ध के हालात बने हुए हैं। दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने एक बयान में कहा कि हमले के बाद एक हजार लोगों ने उसके बेस में शरण ली है। संयुक्‍त राष्‍ट्र मिशन की अधिकारी अनीता किकी गबेहो ने सभी संबंधित पक्षों से बिना किसी देरी के शत्रुता समाप्त करने और अपनी शिकायतों के समाधान के लिए बातचीत में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अपने बेस में शरण लेने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेंगे।