दिसम्बर 4, 2024 1:34 अपराह्न

printer

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी। रेल अधिकारियों के अनुसार आद्रा -बरकाकाना-आद्रा मेमू, रांची-आसनसोल-रांची मेमू, खड़गपुर-रांची – खड़गपुर मेमू, बोकारो स्टील सिटी – रांची – बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर और बर्द्धमान – हटिया – बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस ट्रेन छह और सात दिसंबर को रद्द रहेगी जबकि खड़गपुर-हटिया- खड़गपुर एक्सप्रेस का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ होगा। इसके अलावा कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन भी किया गया है।