जून 23, 2024 8:36 अपराह्न

printer

दक्षिण पश्चिम मॉनसून आज प्रदेश के कुछ जिलों में प्रवेश कर गया है

दक्षिण पश्चिम मॉनसून आज प्रदेश के आलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, सीधी, सिंगरौली, इंदौर, उज्जैन, देवास, भोपाल में प्रवेश कर गया है। इसके अगले दो-तीन दिनों में पूरे प्रदेश में छाने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बैतूल, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांडूरना जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 47 जिलों के लिये बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें इंदौर, भोपाल, नीमच, गुना जिले शामिल हैं। प्रदेश में आज भी कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। पाटन, हरदा और नेपानगर में तेज बारिश हुई। नीमच में बारिश से आज मौसम में ठंडक हो गई। मानसून के सक्रिय होते ही जबलपुर में मौसम का बदल गया है। कल शाम जोरदार बारिश हुई और सुबह भी हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई। सीहोर जिले में 8.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। शिवपुरी में हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस जोरदार बारिश में शिवपुरी के कई निचली बस्तियों में पानी भर गया।