मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 24, 2024 9:02 अपराह्न

printer

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थिति बनी हुई है

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थिति बनी हुई है। मानसून मालदीव के कुछ भाग और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अण्डमान और निकोबार द्वीप, अण्डमान सागर और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग तक आज पहुंच गया है।

इस बीच एक अवदाब मध्य बंगाल की खाड़ी में खेपूपारा से लगभग 700 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम और कनिं से 750 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। इसके लगातार उत्तर पूर्व में आगे बढ़ते हुए प्रबल होकर चक्रवात के रूप में परिवर्तित होने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान से छत्तीसगढ तक विस्तारित है। वहीं एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर बना हुआ है। इसके असर से प्रदेश में कल एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की आशंका है।