दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने देश के सबसे दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून भारत की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था की जीवन-धारा है। विभाग के अनुसार, मानसून मालदीव के कुछ हिस्सों और कोमोरिन क्षेत्र तथा दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर की तरफ बढ़ रहा है। मानसून के 31 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है।
Site Admin | मई 19, 2024 1:58 अपराह्न
दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने देश के सबसे दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप समूह पर दी दस्तक, 31 मई तक केरल पहुंचने की है संभावना
