दक्षिण कोरिया होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के प्रयासों में शामिल होने के लिए तैयार हो गया है। वैश्विक तेल और गैस की करीब 20 प्रतिशत आपूर्ति होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते होती है।
दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह खाड़ी में किए गए ईरान के हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की निंदा के यूरोपीय देशों और जापान सहित सात देशों के संयुक्त बयान का समर्थन करेगा।
ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, नीदरलैंड्स और कनाडा ने संयुक्त बयान जारी कर ईरान से रणनीतिक जलमार्ग को अवरुद्ध करने के प्रयासों और हमलों को रोकने तथा नौवहन की स्वतंत्रता के सिद्धांत का पालन करने का आह्वान किया है।