अप्रैल 8, 2025 5:14 अपराह्न

printer

दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति का चुनाव तीन जून को होगा

दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति का चुनाव तीन जून को होगा। दिसंबर में मार्शल लॉ लागू करने पर  तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति यूं सुक येओल को पद से हटाने के लिए महाभियोग लगाया गया था। महाभियोग के जरिए येओल को हटाने के फैसले को संवैधानिक न्यायालय द्वारा सही ठहराने के बाद यह घोषणा की गई। चुनाव के तुरंत बाद नया राष्ट्रपति पदभार ग्रहण कर लेगा। पद से हटाए जाने वाले येओल दक्षिण कोरिया के दूसरे राष्ट्रपति बन गए हैं। इससे पहले भ्रष्टाचार के एक मामले में 2017 में पार्क ग्यून-हे को महाभियोग के बाद पद से हटा दिया गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला