जुलाई 15, 2024 8:45 अपराह्न

printer

दक्षिण कोरिया में अंतरिक्ष अनुसंधान के बारे में वैश्विक सम्मेलन शुरू

 

 

दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में आज से अंतरिक्ष अनुसंधान के बारे में वैश्विक सम्मेलन शुरू हो गया है। कोरिया एयरो स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार 60 देशों के लगभग तीन हजार अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और उद्योग अधिकारियों ने अंतरिक्ष अनुसंधान समिति की इस 45वीं वैज्ञानिक सभा में भाग लिया। दक्षिण कोरिया पहली बार द्विवार्षिक वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।