मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 27, 2025 2:22 अपराह्न

printer

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के साथ रूस के सैन्य गठबंधन को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के साथ रूस के सैन्य गठबंधन को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से अलग, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कोरियाई प्रायद्वीप से जुड़े सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की।

   

बैठक के दौरान, श्री चो ने लावरोव को सियोल की उत्तर कोरिया नीति से अवगत कराया, जिसका उद्देश्य प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए उत्तर कोरिया के साथ तनाव कम करना और विश्वास बढाना है। उन्होंने उत्तर कोरिया के साथ रूस के निरंतर सैन्य सहयोग पर चिंता व्यक्त की और इसे समाप्त करने का आह्वान किया। श्री चो ने दक्षिण कोरिया के निवासियों की सुरक्षा पर रूस का ध्यान आकर्षित किया और रूस में कार्यरत दक्षिण कोरियाई फर्मों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के महत्व पर बल दिया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला