दिसम्बर 4, 2024 10:13 पूर्वाह्न

printer

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने आपात मार्शल लॉ हटाने की घोषणा की

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने आपात मार्शल लॉ हटाने की घोषणा की है। मंत्रिमंडल ने आपातकाल की घोषणा के लगभग छह घंटे बाद इसे हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। संयुक्त सेना प्रमुखों ने पुष्टि की है कि सभी सैनिक वापस लौट गये हैं तथा सामान्य स्थिति बहाल हो गई है।

   

दक्षिण कोरिया के विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी के एक नेता ने मार्शल लॉ की घोषणा के बाद राष्ट्रपति पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए तुरंत पद छोड़ने की मांग की थी।

   

इससे पहले, देर रात टेलीविजन संबोधन में राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया की साम्यवादी ताकतों से राष्ट्र की सुरक्षा और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खात्मे के लिए आपातकाल को आवश्यक बताया था।