दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को अपने कार्यकाल के दौरान सैन्य शासन लागू करने के प्रयास के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। न्यायाधीश ने कहा कि येओल को विद्रोह का नेतृत्व करने और मार्शल लॉ लागू करने का दोषी पाया गया है। दिसंबर 2024 में, तत्कालीन दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक येओल ने अपने नेतृत्व को पुनः स्थापित करने के लिए सैन्य शासन लागू करने का प्रयास किया था लेकिन उनका यह आदेश केवल छह घंटे तक ही चला। मार्शल लॉ घोषित करने और 3 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय सभा को घेरने के लिए सेना भेजने के आरोप में सांसदों द्वारा महाभियोग चलाए जाने के बाद येओल को पद से हटा दिया गया था।
News On AIR | फ़रवरी 20, 2026 6:33 पूर्वाह्न
दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को सैन्य शासन लागू करने के प्रयास में आजीवन कारावास की सजा