जुलाई 11, 2025 5:37 अपराह्न

printer

दक्षिण कोरिया, अमरीका और जापान की त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय वार्ता मलेशिया में सम्पन्न

दक्षिण कोरिया, अमरीका और जापान ने आज मलेशिया में एक बहुपक्षीय बैठक में प्रमुख साझा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर समन्वय पर चर्चा के लिए त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय वार्ता की। प्रथम उप विदेश मंत्री पार्क यून-जू, दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) द्वारा आयोजित विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर, अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और जापानी विदेश मंत्री ताकेशी इवाया के साथ वार्ता में शामिल हुईं।

 

वार्ता में, तीनों पक्षों ने उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण और उसके परमाणु खतरों को रोकने के प्रयासों सहित प्रमुख साझा मुद्दों पर समन्वय की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने उत्तर कोरिया के बढ़ते साइबर खतरों और प्रतिबंधों से बचने की गतिविधियों पर भी चर्चा की, साथ ही प्योंगयांग से बातचीत पर लौटने का आह्वान भी दोहराया।