दक्षिण कोरिया और अमरीका, उत्तर कोरिया से बढ़ते खतरे के बीच लगातार युद्धाभ्यास कर रहे हैं। यह अभ्यास प्योंगयांग उपग्रह के असफल प्रक्षेपण के बाद शुरू हुआ है।
सियोल वायु सेना ने कहा कि दक्षिण कोरिया के एफ-35 ए लड़ाकू विमानों और अमरीका के ए-10 लड़ाकू विमानों सहित 90 से ज्यादा लड़ाकू विमान दक्षिण कोरिया के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में कल से शुरू हुए चार दिवसीय युद्धाभ्यास में भाग ले रहे हैं।