मई 15, 2024 8:26 अपराह्न

printer

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन-सार्क के महासचिव गोलाम सरवर की पांच दिन की भारत यात्रा आज सम्पन्‍न

  

 दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन-सार्क के महासचिव गोलाम सरवर की पांच दिन की भारत यात्रा आज सम्पन्‍न हो गई। उन्‍होंने अपनी यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार के अधिकारियों के साथ संगठन में सहयोग के मुद्दे पर चर्चा की। श्री सरवर की सार्क संगठन के किसी सदस्‍य देश के लिए यह पहली आधिकारिक यात्रा थी। वे दक्षिण एशियाई विश्‍वविद्यालय भी गये और उससे संबंधित विषयों के बारे में प्रशासन से बात की।