दक्षिण अफ्रीका में पश्चिमी और पूर्वी केप प्रांतों में जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। पश्चिमी केप में 1 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि को नुकसान पहुंचा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। आग से किसी की मौत की खबर नहीं है।
पश्चिमी केप के स्टैनफोर्ड और पर्ली तट पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। कुछ क्षेत्रों में आवाजाही बाधित हुई हैं और बाहरी मार्गों पर अस्थायी रोक लगाई गई है। पर्यटकों को जोखिम वाले वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है।