अक्टूबर 13, 2025 9:50 अपराह्न

printer

दक्षिणी राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक गरज-चमक और तेज वर्षा का अलर्ट

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर कल बहुत तेज वर्षा की आशंका व्‍यक्‍त की है। विभाग ने दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में अगले 4-5 दिनों तक गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गोआ, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में भी अगले दो-तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।