दक्षिणी यूरोप में जंगल की आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। स्पेन में चार और पुर्तगाल में दो लोग मारे गए हैं। स्पेन ने आग बुझाने के लिए 1900 दमकलकर्मियों को तैनात किया है।
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आग पर नियंत्रण के प्रयासों के समन्वय के लिए एक आपातकालीन बैठक की। स्पेन के गैलिसिया और कैसरेस में, 30 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
पुर्तगाल की दो लाख 16 हजार हेक्टेयर ज़मीन आग से प्रभावित है। इसमें पुर्तगाल के एक दमकलकर्मी की मौत हो गई। राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने इसे दुखद बताया है।
यूनान, फ्रांस, तुर्की और बाल्कन में भी आग की घटनाएं जारी हैं। स्पेन की मौसम एजेंसी ने भीषण आग के खतरे की चेतावनी जारी की है।