दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने आज मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के अनुसार, आरोपियों के पास से 53 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में साढ़े 18 लाख के करीब है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
Site Admin | अक्टूबर 7, 2025 6:17 अपराह्न
दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने आज मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है