जुलाई 24, 2025 9:23 अपराह्न

printer

दंतेवाड़ा मेंं लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 15 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले मेंं लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 15  माओवादियों  ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से पांच माओवादियों पर सत्रह लाख रूपए का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पित माओवादियों में एक दम्पति भी शामिल हैं। ये माओवादी करीब बीस वर्षों से माओवादी संगठन में सक्रिय थे और इन पर विभिन्न घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला