दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित दस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस के अनुसार ये माओवादी इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय थे। जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक आठ सौ पंद्रह माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इनमें से एक सौ अस्सी माओवादियों पर इनाम घोषित था।
Site Admin | मई 29, 2024 7:55 अपराह्न
दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित दस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया
