जुलाई 11, 2024 8:00 अपराह्न

printer

दंतेवाड़ा जिले में आज तीन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

दंतेवाड़ा जिले में आज तीन माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से दो माओवादियों पर एक-एक लाख रूपए इनाम घोषित था। इन माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। ये सभी माओवादी कांटा और कटेकल्याण एरिया में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित इन सभी माओवादियों पर सड़क खोदने, पेड़ काटने और नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है।