थाईलैंड में राजनीतिक दलों ने अगले प्रधानमंत्री पद के लिए आज अपने उम्मीदवारों का पंजीकरण कराया। थाईलैंड के चुनाव आयोग ने अगले वर्ष 8 फरवरी को आम चुनाव कराने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने इस महीने के शुरू में संसद भंग कर समय से पहले चुनाव कराने का फैसला किया था क्योंकि मुख्य विपक्षी दल पीपुल्स पार्टी संवैधानिक बदलाव को लेकर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा था। प्रधानमंत्री और पीपुल्स पार्टी के बीच संवैधानिक सुधारों को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी।
Site Admin | दिसम्बर 28, 2025 6:36 अपराह्न
थाईलैंड में राजनीतिक दलों ने अगले प्रधानमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवारों का पंजीकरण कराया