मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 25, 2025 11:53 पूर्वाह्न

printer

थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारतीय पर्यटकों से सतर्क रहने का आग्रह किया

थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारतीय पर्यटकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है और यात्रा परामर्श जारी किया है। थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण ने भी सात प्रांतों में कई पर्यटन स्‍थलों की यात्रा से मना किया है।

   

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के निकट सैन्‍य संघर्ष में थाईलैंड के 14 नागरिक मारे गए हैं और 46 घायल हुए थे। बुधवार को बारूदी सुरंग विस्‍फोट में पांच थाई सैनिकों के मारे जाने के बाद यह हिंसा हुई। इसके घटना के बाद राजनयिक संबंध तनावपूर्ण हो गए थे और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के राजदूतों को निष्‍कासित कर दिया था।