फ़रवरी 12, 2026 1:20 अपराह्न

printer

थाईलैंड में एक 17 वर्षीय लड़के ने पुलिस से बंदूक छीनकर दक्षिणी थाईलैंड के एक सरकारी हाई स्कूल में की गोलीबारी

थाईलैंड में, एक 17 वर्षीय लड़के ने पुलिस से बंदूक छीनकर दक्षिणी थाईलैंड के एक सरकारी हाई स्कूल में गोलीबारी की। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने हमलावर को घायल कर हिरासत में लिया। यह घटना कल स्कूल की छुट्टी के तुरंत बाद हुई।

हमले में गंभीर रूप से घायल हुए स्कूल के निदेशक की आज अस्पताल में मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि हमलावार नशीली दवाओं के सेवन और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित था।