फ़रवरी 1, 2026 10:11 अपराह्न

printer

थाईलैंड में अग्रिम मतदान शांतिपूर्ण, 20 लाख से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट

थाईलैंड में चुनाव आयोग कार्यालय की महासचिव सवाएंग बूनमी ने कहा कि आज सुबह शुरू हुआ अग्रिम मतदान देशभर में सुचारू रूप से संपन्न हुआ। हालांकि कुछ क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर भीड़भाड़ देखी गई। चुनाव आयोग कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए। श्री सवाएंग ने कहा कि बैंकॉक के बैंग कापी में सबसे अधिक अग्रिम मतदान हुआ, जहां लगभग 58 हजार मतदाताओं ने वोट डाले।

देश में 20 लाख मतदाताओं ने अग्रिम मतदान में भाग लिया। यह मतदाता अग्रिम मतदान में भाग लेने के कारण 8 फरवरी को होने वाले आधिकारिक मतदान दिवस पर मतदान नहीं कर पाएंगे। थाईलैंड में 52 दशमलव नौ-दो करोड़ पंजीकृत पात्र मतदाता हैं।

आठ फरवरी को होने वाले चुनावों में प्रतिनिधि सभा की पांच सौ सीटों के लिए 57 राजनीतिक दलों के 90 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।